A flowchart is a graphical representation of an algorithm or program logic. It uses different symbols and arrows to represent the sequence of operations performed in a program. Flowcharts help programmers understand the flow of execution in a simple and visual manner.
फ्लोचार्ट किसी अल्गोरिथम या प्रोग्राम लॉजिक का ग्राफिकल प्रदर्शन होता है। इसमें विभिन्न प्रतीकों और तीरों का उपयोग करके प्रोग्राम में होने वाले कार्यों के क्रम को दर्शाया जाता है। फ्लोचार्ट प्रोग्राम के कार्य प्रवाह को सरल एवं दृश्य रूप में समझने में सहायता करता है।
Flowcharts are considered important logic development tools because they simplify problem analysis, program design, debugging, and communication between developers.
फ्लोचार्ट को महत्वपूर्ण लॉजिक डेवलपमेंट टूल माना जाता है क्योंकि यह समस्या विश्लेषण, प्रोग्राम डिजाइन, डिबगिंग तथा डेवलपर्स के बीच संचार को सरल बनाता है।
Common Symbols Used in Flowchart फ्लोचार्ट में प्रयुक्त सामान्य प्रतीक
Different symbols are used in flowcharts to represent different operations.
फ्लोचार्ट में विभिन्न कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए अलग-अलग प्रतीकों का उपयोग किया जाता है।
1.) Oval or Ellipse for Start and Stop (प्रारंभ और अंत हेतु ) The Oval symbol represents Start or Stop of the program. Oval प्रतीक प्रोग्राम के प्रारंभ और समाप्ति को दर्शाता है।
Characteristics of a good flowchart एक अच्छे फ्लोचार्ट की विशेषताए
- Flowcharts are better way of communicating the logic of a system.
- With the help of flowchart, problem can be analyzed in more easy and effective way.
- Flowcharts are easily prepared in program documentation.
- We can easily debug problems in any part of flowchart.
- फ्लोचार्ट अल्गोरिथम की तुलना में किसी सिस्टम के लॉजिक को दर्शाने का एक अच्छा तरीका है।
- फ्लोचार्ट की सहायता से किसी समस्या को आसानी से एवं स्पष्टता से समझा जा सकता है।
- फ्लोचार्ट को आसानी से डॉक्यूमेंटेशन में बनाया जा सकता है।
- फ्लोचार्ट के किसी भी भाग में त्रुटी सुधार करना आसान होता है।
Limitations of Flowchart फ्लोचार्ट की सीमाये
- When the program logic is complicated then flowchart becomes complex and clumsy.
- If modification is required then we need to redraw flowchart completely.
- जब प्रोग्राम का लॉजिक जटिल होता है तब उसका फ्लोचार्ट भी जटिल एवं समझने में कठिन होता है।
- यदि फ्लोचार्ट में कुछ परिवर्तन करना हो तब सम्पूर्ण फ्लोचार्ट पुन: तैयार करना होता है ।
Working Process of Flowchart फ्लोचार्ट की कार्य प्रक्रिया
The flowchart starts with the Start symbol. After that, input values are accepted, calculations or processing are performed, conditions are checked if required, and finally output is displayed before the program stops.
फ्लोचार्ट की शुरुआत Start प्रतीक से होती है। इसके बाद इनपुट लिया जाता है, गणना या प्रोसेसिंग की जाती है, आवश्यकता होने पर कंडीशन की जाँच की जाती है और अंत में आउटपुट प्रदर्शित कर प्रोग्राम समाप्त किया जाता है।
For example, in an even-odd number flowchart, the program first takes a number as input, checks whether the number is divisible by 2, and then displays Even or Odd accordingly.
उदाहरण के लिए सम-विषम संख्या फ्लोचार्ट में प्रोग्राम पहले संख्या इनपुट करता है, फिर जाँचता है कि संख्या 2 से विभाजित होती है या नहीं, और उसके अनुसार Even या Odd प्रदर्शित करता है।
Advantages of Flowchart फ्लोचार्ट के लाभ
Flowcharts improve program understanding and make complex logic easier to visualize. They simplify debugging, testing, and maintenance of software systems. Flowcharts also help beginners learn programming logic more effectively.
फ्लोचार्ट प्रोग्राम को समझने में सहायता करते हैं तथा जटिल लॉजिक को सरल रूप में प्रदर्शित करते हैं। यह डिबगिंग, टेस्टिंग तथा सॉफ्टवेयर मेंटेनेंस को आसान बनाते हैं। फ्लोचार्ट शुरुआती विद्यार्थियों को प्रोग्रामिंग लॉजिक सीखने में भी सहायता करते हैं।
Flowcharts are widely used in software development, system analysis, business process design, and educational programming.
फ्लोचार्ट का उपयोग सॉफ्टवेयर विकास, सिस्टम विश्लेषण, बिजनेस प्रोसेस डिजाइन तथा शैक्षणिक प्रोग्रामिंग में व्यापक रूप से किया जाता है।







No comments:
Post a Comment